Search The Query
  • Home
  • anuppur b j p party
  • भाजपा जिला महामंत्री अमित मिश्रा का सौजन्य सम्मान, सांसद हिमाद्रि सिंह ने दी बधाई

भाजपा जिला महामंत्री अमित मिश्रा का सौजन्य सम्मान, सांसद हिमाद्रि सिंह ने दी बधाई

भाजपा जिला महामंत्री अमित मिश्रा का सौजन्य सम्मान, सांसद हिमाद्रि सिंह ने दी बधाई

शहडोल। जनकलम न्यूज़ संपादक विकास कुमार की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री पद पर नियुक्त हुए श्री अमित मिश्रा से सौजन्य भेंट का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जिला महामंत्री नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

विशेष रूप से शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्रि सिंह ने श्री मिश्रा को जिला महामंत्री नियुक्त होने पर अपनी ओर से हार्दिक बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि “अमित मिश्रा का संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली निश्चित ही जिले में भाजपा संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी। उनके नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता और अधिक ऊर्जा के साथ जनता की सेवा करेंगे।”

भेंट के दौरान सोहागपुर जनपद उपाध्यक्ष श्री शक्ति सिंह, सोहागपुर मण्डल अध्यक्ष श्री मृदुल मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष श्री अमित गुप्ता, वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद श्री पिंकू शुक्ला, वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद श्री सुशील सीलू रजक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त श्री विक्की सिंह, श्री आदित्य चपरा, श्री अनुराग शुक्ला, श्री विपिन तिवारी, श्री लकी सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण भी इस अवसर पर मौजूद रहे। सभी ने श्री मिश्रा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री अमित मिश्रा की नियुक्ति से जिले की भाजपा इकाई को नई ऊर्जा प्राप्त होगी और पार्टी की विचारधारा व योजनाएँ जन-जन तक पहुँचेंगी।

Releated Posts

संगठन सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में गूंजा वैचारिक मंथन

अनूपपुर संवाददाताअनूपपुर। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संचालित पंडित…

ByByVikash Sah Mar 20, 2026

महाअभियान, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण

भाजपा मंडल बिजुरी में 20–21 मार्च को होगा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को…

ByByVikash Sah Mar 11, 2026

हर्षोल्लास के साथ आयोजन संपन्न

भव्य होली मिलन समारोह का हर्षोल्लास के साथ आयोजन संपन्नलोहरसरा (वार्ड क्रमांक 14) – भारतीय जनता पार्टी मंडल…

ByByVikash Sah Mar 7, 2026

वेंकटनगर में आधी रात गूंजी बैंड-बाजे की धुन, ‘उत्कल’ के स्वागत में जागता रहा पूरा स्टेशन

वेंकटनगर में आधी रात गूंजी बैंड-बाजे की धुन, ‘उत्कल’ के स्वागत में जागता रहा पूरा स्टेशनवेंकटनगर (अनूपपुर)। शुक्रवार…

ByByVikash Sah Feb 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top