Search The Query
  • Home
  • Uncategorized
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर कर हिस्सा

राजनगर -अनूपपुर- अंतरास्ट्रीय महिला दिवस एवं रंगपंचमी के अवसर 8 मार्च 32026 को अनन्या वाटिका में रंगारंग कार्यक्रम
महिला दिवस और रंगपंचमी के अवसर पर उत्साहपूर्ण आयोजन कोयलांचल क्षेत्र की महिलाओं की सहभागिता से आयोजित किया गया, कार्यक्रम में महिलाओं,बच्चियां बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम,गीत, नृत्य, मोटिवेशनल स्पीच,कविता आदि की प्रस्तुति की गयी,इन कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी जनों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में आयोजन समिति ने महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए उपहार भी प्रदान किये गए, उपस्थित महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट भी प्रदान किए गए।
पूरे कार्यक्रम में उमंग खुशी और उत्साह का माहौल रहा।
आयोजन समिति की कोयलांचल क्षेत्र की महिलाओं ने इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजन करने के लिए राजनगर, रामनगर ,पौराधार झीमर बिजुरी,कोतमा एवं आसपास के क्षेत्र से महिलाओं को एकत्रित कर इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया कार्यक्रम में लगभग 120 महिलाओं की उपस्थिति थी।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिवक्ता सुमिता शर्मा एवं शिक्षिका एवं संधान ट्रस्ट की ट्रस्टी मेम्बर हनी चौरसिया का भी विशेष योगदान रहा,कोयलांचल क्षेत्र की महिलाओं आयोजन समिति के सदस्य और संधान ट्रस्ट के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Releated Posts

रामनगर पुलिस का भरोसेमंद कदम : गुम हुए 11 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

रामनगर पुलिस का भरोसेमंद कदम : गुम हुए 11 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाएअनूपपुर/रामनगर।जनता की मदद और गुम…

ByByVikash Sah Mar 7, 2026

खाकी पर संगीन आरोप: 50 लाख की चोरी मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

खाकी पर संगीन आरोप: 50 लाख की चोरी मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल अनूपपुर…

ByByVikash Sah Mar 7, 2026

मौहरी पंचायत में मनरेगा कार्यों पर सवाल, ग्रामीणों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

मौहरी पंचायत में मनरेगा कार्यों पर सवाल, ग्रामीणों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांगअनूपपुर/जैतहरी।जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम…

ByByVikash Sah Feb 21, 2026

थाना रामनगर की सजगता और सूझबूझ का फिर दिखा असर, थाना प्रभारी की कार्यशैली की सराहना

थाना रामनगर की सजगता और सूझबूझ का फिर दिखा असर, थाना प्रभारी की कार्यशैली की सराहनाथाना रामनगर की…

ByByVikash Sah Feb 18, 2026

रामनगर पुलिस की ऐतिहासिक सफलता, थाना प्रभारी सुमित कौशिक की सक्रियता से ठगी गिरोह का भंडाफोड़

रामनगर पुलिस की ऐतिहासिक सफलता, थाना प्रभारी सुमित कौशिक की सक्रियता से ठगी गिरोह का भंडाफोड़7.5 लाख के…

ByByVikash Sah Feb 13, 2026

जनगणना 2027 संबंधी बैठक 11 फरवरी को

जनगणना 2027 संबंधी बैठक 11 फरवरी को अनूपपुर 9 फरवरी 2026/ अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री…

ByByVikash Sah Feb 9, 2026

अनूपपुर जिला विकास की ओर तेजी से हो रहा अग्रसर-राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल

अनूपपुर जिला विकास की ओर तेजी से हो रहा अग्रसर-राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल कोतमा में प्रशासनिक ढांचे को…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top