Search The Query
  • Home
  • Breaking News
  • अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, शहडोल ने अमझोर विद्यालय में किया वृक्षारोपण एवं जनजागरुकता कार्यक्रम , पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, शहडोल ने अमझोर विद्यालय में किया वृक्षारोपण एवं जनजागरुकता कार्यक्रम , पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शहडोल/अमझोर – पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के निर्माण के संकल्प को सशक्त करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, शहडोल द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमझोर परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर प्रकृति संरक्षण तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार श्री एस.के. सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रकृति, समाज और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक दायित्व है। यदि प्रत्येक नागरिक प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जा सकता है, विशिष्ट अतिथि श्री जीवन सिंह, उप निरीक्षक ने अपने उद्बोधन में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में आयोजित “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के विषय पर अपना व्यक्तित्व रखा तथा जिला सहसचिव श्री अमन तिवारी ने ग्राहक अधिकार के विषय पर विद्यार्थियों को उद्बोधन दिया।

इस अवसर पर समाजसेवी एवं मंडल अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी,विद्यालय के प्राचार्य श्री एन.के. खंडेलवाल जी, कैलाश अहिरवार – वरदान फाउंडेशन (प्रदेश अध्यक्ष), विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया तथा पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
यह जानकारी अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, तहसील संयोजक श्री अनुराग यादव द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

Releated Posts

कोतमा में हिट एंड रन: 11 वर्षीय मासूम को कार ने मारी टक्कर, पैर टूटा; चालक और कर्मचारी मौके से फरार, CCTV में कैद हुई घटना

कोतमा। नगर में एक दिल दहला देने वाली हिट एंड रन की घटना सामने आई है। जानकारी के…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

जनपद जैतहरी के ग्राम कांसा,पगना,गोबरी,गौरेला ग्राम पंचायत क्षेत्र का जिपं सीईओ ने भ्रमण कर ग्रामीण विकास कार्यो का लिया जायजा

अनूपपुर,6 मई2026/जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम कांसा,पगना,गोबरी,गौरेला ग्राम…

ByByVikash Sah May 6, 2026

कोतमा में होटल भवन ढहने से हादसा, एक की मौत – रेस्क्यू ऑपरेशन जा

अनूपपुर। जिले के कोतमा नगर पालिका क्षेत्र में एक होटल का भवन ढह जाने से बड़ा हादसा हो…

ByByVikash Sah Apr 4, 2026

अनूपपुर में बदला मौसम का मिजाज: गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट”

“अनूपपुर में बदला मौसम का मिजाज: गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट”अनूपपुर, 18 मार्च 2026।जिले में मौसम ने…

ByByVikash Sah Mar 18, 2026

महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात, श्रद्धालुओं को दिया गया आमंत्रण

महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात, श्रद्धालुओं को दिया गया आमंत्रणरामनगर/अनूपपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र में…

ByByVikash Sah Feb 14, 2026

जन अभियान परिषद के नेतृत्व में जल संचय अभियान अंतर्गत बोरी बंधान कार्यक्रम का व्यापक आयोजन

म.प्र. जन अभियान परिषद के नेतृत्व में जल संचय अभियान अंतर्गत बोरी बंधान कार्यक्रम का व्यापक आयोजन मध्यप्रदेश…

ByByVikash Sah Dec 28, 2025

नगर परिषद बनगवां में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

नगर परिषद बनगवां में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर सौंपा ज्ञापन…

ByBysaraswatinews.com Dec 16, 2025

देश की राजधानी में गूंजी प्रदेश की गूंज,बाल कथा वाचक ने दिल्ली में बिखेरा भक्ति का रंग

देश की राजधानी में गूंजी प्रदेश की गूंज,बाल कथा वाचक ने दिल्ली में बिखेरा भक्ति का रंग अनूपपुर-…

ByBysaraswatinews.com Dec 13, 2025

उज्ज्वला परिवार का विस्तार : नवरात्रि पर नारी शक्ति को बड़ा उपहार

उज्ज्वला परिवार का विस्तार : नवरात्रि पर नारी शक्ति को बड़ा उपहारजनकलम संपादक विकास कुमार की रिपोर्ट नई…

ByBysaraswatinews.com Sep 23, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top