Search The Query
  • Home
  • Breaking News
  • कोतमा में हिट एंड रन: 11 वर्षीय मासूम को कार ने मारी टक्कर, पैर टूटा; चालक और कर्मचारी मौके से फरार, CCTV में कैद हुई घटना

कोतमा में हिट एंड रन: 11 वर्षीय मासूम को कार ने मारी टक्कर, पैर टूटा; चालक और कर्मचारी मौके से फरार, CCTV में कैद हुई घटना


कोतमा। नगर में एक दिल दहला देने वाली हिट एंड रन की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार 11 वर्षीय वेदांश त्रिपाठी, जो स्थानीय शिक्षक श्री आर.के. त्रिपाठी के पुत्र हैं, को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम का पैर गंभीर रूप से टूट गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस वाहन से दुर्घटना हुई, वह एक निजी कंपनी जेएमएस में कर्मचारियों की सुविधा के लिए लगाया गया वाहन बताया जा रहा है। आरोप है कि हादसे के बाद चालक और वाहन में सवार कर्मचारी घायल बच्चे को सड़क पर तड़पता छोड़कर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे वाहन और घटना की पहचान होने की संभावना है।
घायल वेदांश की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर ले गए हैं, जहां उसका इलाज जारी है।
इस अमानवीय घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों और परिजनों ने दोषी चालक एवं संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई, घायल बच्चे के समुचित इलाज की व्यवस्था तथा उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जनआंदोलन की स्थिति बन सकती है।
जनकलम न्यूज़
“जनता की आवाज़, सच के साथ”
📞 7000726638

Releated Posts

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, शहडोल ने अमझोर विद्यालय में किया वृक्षारोपण एवं जनजागरुकता कार्यक्रम , पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शहडोल/अमझोर – पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के निर्माण के संकल्प को सशक्त करने के उद्देश्य से अखिल…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

जनपद जैतहरी के ग्राम कांसा,पगना,गोबरी,गौरेला ग्राम पंचायत क्षेत्र का जिपं सीईओ ने भ्रमण कर ग्रामीण विकास कार्यो का लिया जायजा

अनूपपुर,6 मई2026/जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम कांसा,पगना,गोबरी,गौरेला ग्राम…

ByByVikash Sah May 6, 2026

कोतमा में होटल भवन ढहने से हादसा, एक की मौत – रेस्क्यू ऑपरेशन जा

अनूपपुर। जिले के कोतमा नगर पालिका क्षेत्र में एक होटल का भवन ढह जाने से बड़ा हादसा हो…

ByByVikash Sah Apr 4, 2026

अनूपपुर में बदला मौसम का मिजाज: गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट”

“अनूपपुर में बदला मौसम का मिजाज: गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट”अनूपपुर, 18 मार्च 2026।जिले में मौसम ने…

ByByVikash Sah Mar 18, 2026

महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात, श्रद्धालुओं को दिया गया आमंत्रण

महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात, श्रद्धालुओं को दिया गया आमंत्रणरामनगर/अनूपपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र में…

ByByVikash Sah Feb 14, 2026

जन अभियान परिषद के नेतृत्व में जल संचय अभियान अंतर्गत बोरी बंधान कार्यक्रम का व्यापक आयोजन

म.प्र. जन अभियान परिषद के नेतृत्व में जल संचय अभियान अंतर्गत बोरी बंधान कार्यक्रम का व्यापक आयोजन मध्यप्रदेश…

ByByVikash Sah Dec 28, 2025

नगर परिषद बनगवां में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

नगर परिषद बनगवां में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर सौंपा ज्ञापन…

ByBysaraswatinews.com Dec 16, 2025

देश की राजधानी में गूंजी प्रदेश की गूंज,बाल कथा वाचक ने दिल्ली में बिखेरा भक्ति का रंग

देश की राजधानी में गूंजी प्रदेश की गूंज,बाल कथा वाचक ने दिल्ली में बिखेरा भक्ति का रंग अनूपपुर-…

ByBysaraswatinews.com Dec 13, 2025

उज्ज्वला परिवार का विस्तार : नवरात्रि पर नारी शक्ति को बड़ा उपहार

उज्ज्वला परिवार का विस्तार : नवरात्रि पर नारी शक्ति को बड़ा उपहारजनकलम संपादक विकास कुमार की रिपोर्ट नई…

ByBysaraswatinews.com Sep 23, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top