Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • अनूपपुर जनपद के ग्राम पंचायत दारसागर, शिकारपुर, बाड़ीखार,खोडरी नंबर दो, ऊरा का जिपं सीईओ ने निरीक्षण कर कार्यों का लिया जायजा

अनूपपुर जनपद के ग्राम पंचायत दारसागर, शिकारपुर, बाड़ीखार,खोडरी नंबर दो, ऊरा का जिपं सीईओ ने निरीक्षण कर कार्यों का लिया जायजा

अनूपपुर जनपद के ग्राम पंचायत दारसागर, शिकारपुर, बाड़ीखार,खोडरी नंबर दो, ऊरा का जिपं सीईओ ने निरीक्षण कर कार्यों का लिया जायजा दारसागर एवं खोडरी नंबर दो में आयोजित सेक्टर समीक्षा बैठक में शामिल होकर निर्माण कार्यों की जिंप सीईओ ने की समीक्षा अनूपपुर 14 जनवरी 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत दारसागर, शिकारपुर, बाड़ीखार, खोडरी नंबर दो एंव ऊरा के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सर्व शिक्षा अभियान, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों का जायजा लिया, जिला पंचायत सीईओ ग्राम पंचायत दारसागर एवं खोडरी नंबर दो में आयोजित सेक्टर बैठक में भी शामिल हुई। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत दारसागर में कृषि सिंचाई, सड़क, पेयजल कार्यों का जायजा लिया तथा पेयजल की शुद्धता के लिए समय-समय पर जांच करने के निर्देश संबंधितों को दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत दारसागर में आयोजित सेक्टर बैठक में शामिल होकर मनरेगा, आवास, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत निधि के कार्यों की समीक्षा की तथा उप यांत्रियों को समय पर मूल्यांकन करने तथा श्रमिक नियोजन, आधार ई केवाईसी के संबंध में निर्देश दिए उन्होंने ग्राम पंचायत पोडी तथा भाद को कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य पूर्णता का प्रमाण पत्र सम्मिट करने के भी निर्देश दिए कलस्टर बैठक में कलस्टर के अंतर्गत सभी पंचायतो को अपनी निर्माण पंजी बैठक में लाने के निर्देश दिए उन्होंने प्राथमिक विद्यालय दारसागर में ब्लैक बोर्ड तथा सुविधा कक्ष के संबंध में निर्देश दिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) प्रविष्टि की जानकारी नहीं देने पर शिक्षक को शोकॉज नोटिस जारी करने तथा अतिथि शिक्षक को प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक भवन परिसर में पेयजल व्यवस्था के लिए बोरवेल कर हैंडपंप लगाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत शिकारपुर के स्कूल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, लापरवाही मिलने पर प्रभारी प्राचार्य व माध्यमिक शिक्षक को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर के अंतर्गत जर्जर भवन को ध्वस्त करने की कार्रवाई करने तथा एफएलएन कार्य का बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए उन्होंने जन शिक्षक एवं बीआरसी को वास्तविक अनुवर्तन टीप प्रविष्टि के निर्देश मौके पर दिए उन्होंने अतिरिक्त कक्ष के निर्माण पूर्णता नहीं होने पर ग्राम पंचायत सचिव को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत बाड़ीखार अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय में एफएलएन कार्य का जिला पंचायत सीईओ ने निरीक्षण करते हुए बच्चों के साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को बढ़ाने के लिए और सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता व्यक्त की उन्होंने आंगनबाड़ी का निरीक्षण करते हुए अमले को कार्यों में सुधार करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत खोडरी नंबर दो में सेक्टर बैठक में सम्मिलित होकर सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायतो के निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा तकनीकी समस्याओं के निराकरण संबंधी निर्देश संबंधितों को दिए उन्होंने कहा कि खेत तालाब में पर्याप्त श्रमिक नियोजन तथा नवीन स्वीकृत कार्यों को प्रारंभ करने मस्टर जारी करने संबंधी निर्देश दिए सेक्टर बैठक में ग्राम पंचायत पिपरहा के सचिव के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक दिवस का अवैतनिक किए जाने के निर्देश दिए।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top