Search The Query
  • Home
  • col indai
  • सीआईएल द्वारा आयोजित परीक्षा में हसदेव का रहा दबदबा

सीआईएल द्वारा आयोजित परीक्षा में हसदेव का रहा दबदबा

राजनगर कालरी- कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा 2025 में गैर अधिकारी से अधिकारी वर्ग के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम विगत जारी कर दिया गया है,इस परीक्षा में हसदेव क्षेत्र के कर्मचारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हैl
चयनित अभ्यर्थियों में सेंट्रल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ से तीन कर्मचारी क्रमशः मनोज चौरसिया चीफ फार्मासिस्ट का चयन वरिष्ठ अधिकारी (मार्केटिंग एवं सेल्स), लोकेंद्र सिंह भदौरिया चीफ फार्मासिस्ट, रजा अहमद ईसीजी-टेक्नीशियन एवं हसदेव क्षेत्र के अन्य कर्मचारियों में राम प्रवेश दुबे एवं श्री राका का चयन वरिष्ठ अधिकारी (मानव संसाधन) के पद पर हुआ हैं,हसदेव क्षेत्र ने इस बार 05 कर्मचारियों का वरीयता सूची में स्थान बनाकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।
महाप्रबंधक हसदेव क्षेत्र मनोज विश्नोई ने इस विशेष प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

एचएमएस यूनियन ने भी किया सम्मानित

हिंद मजदूर सभा हसदेव क्षेत्र परिवार के 03 साथी जिनका चयन
नॉन एग्जीक्यूटिव से एग्जीक्यूटिव मे चयनित हुए मनोज चौरसिया, सीनियर आफीसर ई-2 सेल्स एंड मार्केटिंग , लोकेंद्र सिंह भदौरिया सीनियर आफीसर ई-2 एच आर एवं रजा अहमद सीनियर आफीसर ई-2 का चयन एच आर मे हुआ है ,इन तीनों साथियों को कोल इंडिया सुरक्षा समिति के सदस्य अख्तर जावेद उस्मानी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
एचएमएस परिवार के अन्य साथी अरविंद पाटले,अमित सिंह, विवेक सिंह ,अखिलेश यादव, दिनेश कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Releated Posts

बड़ा हादसा टला या आने वाली त्रासदी की चेतावनी? बरतराई खदान के पास जमीन धंसी, ग्रामीणों में आक्रोश

बरतराई भूमिगत खदान के पास जमीन धंसने से बड़ा खतरा, क्या SECL प्रबंधन की लापरवाही जिम्मेदार? पीएम श्री…

ByByVikash Sah Jul 14, 2026

प्रशासनिक आदेशों की उड़ रही धज्जियां, संवेदनशील क्षेत्र में TMC का निर्माण जारी

डिप्लेरिंग क्षेत्र में TMC कंपनी द्वारा बनाए गए 180 आवास पर उठे सवाल, नगर पालिका ने भेजे चार…

ByByVikash Sah May 6, 2026

कोयला ढुलाई में खेल…? एमपी रोड लाइन में भेदभाव और अवैध वसूली के आरोप, एसपी से शिकायत

कुछ चुनिंदा ट्रकों को ही मिल रहा काम, बाकी वाहन खड़े… ट्रक मालिकों ने लगाया लिफ्टरों पर मनमानी…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

खदान विस्तार की आहट से डोला राम मंदिर क्षेत्र में हलचल, विस्थापन की तैयारी; दो माह में मुआवजा देने के निर्देश

अनूपपुर/बिजुरी।जमुना-कोतमा और हसदेव क्षेत्र में कोयला खदानों के लगातार बढ़ते विस्तार के बीच अब डोला राम मंदिर के…

ByByVikash Sah Mar 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top