Search The Query
  • Home
  • Uncategorized
  • अनूपपुर जिला विकास की ओर तेजी से हो रहा अग्रसर-राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल

अनूपपुर जिला विकास की ओर तेजी से हो रहा अग्रसर-राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल

अनूपपुर जिला विकास की ओर तेजी से हो रहा अग्रसर-राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल

कोतमा में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करेगा नया तहसील भवन-राज्यमंत्री श्री जायसवाल

संयुक्त तहसील परिसर से कोतमा क्षेत्र के नागरिकों को मिलेगी प्रशासनिक सुविधा-कलेक्टर श्री पंचोली

राज्यमंत्री ने 911.99 लाख रुपये के लागत से नवीन संयुक्त तहसील कार्यालय भवन कोतमा का किया भूमि पूजन

अनूपपुर 5 फरवरी 2026/ मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि अनूपपुर जिला विकास के क्षेत्र में निरंतर अग्रसर हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व तथा जिले के समस्त अधिकारियों के सामंजस्यपूर्ण प्रयासों से जिला प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अनूपपुर जिले को अनेक विकास कार्यों की सौगात प्रदान की गई है। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण परियोजना कोतमा में नवीन संयुक्त तहसील कार्यालय परिसर का निर्माण है, जिसका आज भूमि पूजन संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि कोतमा में प्रशासनिक ढांचे को नया तहसील भवन मजबूत करेगा। राज्यमंत्री श्री जायसवाल आज अनूपपुर जिले के कोतमा में आयोजित नवीन संयुक्त तहसील कार्यालय भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि जब विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका पूर्ण मनोयोग और समर्पण के साथ कार्य करती हैं, तो सभी योजनाएँ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण होती हैं। उन्होंने संबंधित निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संयुक्त तहसील कार्यालय परिसर का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि कोतमा क्षेत्र के नागरिकों को शीघ्र इसका लाभ प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा कि कोतमा में नवीन तहसील भवन के निर्माण से आम नागरिकों एवं अधिवक्ताओं को राजस्व संबंधी अनेक सुविधाएँ सुलभ हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि अनूपपुर जिले में विकास कार्य तीव्र गति से संचालित हो रहे हैं तथा जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का समुचित लाभ सभी नागरिकों तक पहुँचे। कलेक्टर श्री पंचोली ने यह भी कहा कि आमजन से संबंधित सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने हेतु जिला प्रशासन सतत प्रयासरत है।

राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने अनूपपुर जिले के कोतमा में 911.99 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नवीन संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन क्षेत्र के प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करेगा तथा नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाएँ एक ही परिसर में सुलभ होंगी।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत कोतमा के अध्यक्ष श्री जीवन सिंह, उपाध्यक्ष, नगरपालिका कोतमा के अध्यक्ष श्री अजय सराफ, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री टी. आर. नाग, तहसीलदार कोतमा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिवक्तागण, पत्रकारगण और आमजन उपस्थित थे।

Releated Posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम हुआ आयोजित महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर कर हिस्सा…

ByByVikash Sah Mar 9, 2026

रामनगर पुलिस का भरोसेमंद कदम : गुम हुए 11 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

रामनगर पुलिस का भरोसेमंद कदम : गुम हुए 11 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाएअनूपपुर/रामनगर।जनता की मदद और गुम…

ByByVikash Sah Mar 7, 2026

खाकी पर संगीन आरोप: 50 लाख की चोरी मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

खाकी पर संगीन आरोप: 50 लाख की चोरी मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल अनूपपुर…

ByByVikash Sah Mar 7, 2026

मौहरी पंचायत में मनरेगा कार्यों पर सवाल, ग्रामीणों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

मौहरी पंचायत में मनरेगा कार्यों पर सवाल, ग्रामीणों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांगअनूपपुर/जैतहरी।जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम…

ByByVikash Sah Feb 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top