Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद के पुरस्कारों के लिये पुस्तकें आमंत्रित करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी

उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद के पुरस्कारों के लिये पुस्तकें आमंत्रित करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी

म.प्र. उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद के पुरस्कारों के लिये पुस्तकें आमंत्रित करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी

अनूपपुर 7 जनवरी 2026/ मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग द्वारा उर्दू की श्रेष्ठ पुस्तकों पर 6 राष्ट्रीय एवं 13 प्रादेशिक पुरस्कार दिये जाने के लिये 01 जनवरी, 2025 से 31 दिसम्बर, 2025 तक की अवधि में प्रकाशित पुस्तकें 02 फरवरी, 2026 तक आमंत्रित है। पुरस्कार में अखिल भारतीय पुरस्कार (रूपये 51,000/-) के अंतर्गत मीर तकी मीर पुरस्कार (उर्दू शायरी), हकीम कमरूल हसन पुरस्कार (उर्दू पत्रकारिता, शोध एवं आलोचना), हामिद सईद खाँ पुरस्कार (कहानी, लघु कथा), शादाँ इन्दौरी पुरस्कार (निबंध एवं अनुवाद), जौहर कुरैशी पुरस्कार (हास्य व्यंग्य), इब्राहीम यूसुफ पुरस्कार (नाटक, दास्तान) को शामिल किया गया है। प्रादेशिक पुरस्कार (रुपये 31,000/-) के अंतर्गत सिराज मीर खाँ सहर पुरस्कार (उर्दू शायरी), बासित भोपाली पुरस्कार (कहानी लघु कथा), मोहम्मद अली ताज पुरस्कार (रेखाचित्र, रिपोर्ताज़), नवाब सिद्दीक हसन खाँ पुरस्कार (उर्दू पत्रकारिता (उर्दू पत्रिका, शोध व आलोचना), शैरी भोपाली पुरस्कार (बाल साहित्य), कैफ भोपाली पुरस्कार (उर्दू शिक्षक), शम्भू दयाल सुखन पुरस्कार (अ-उर्दू भाषी लेखकों/शायरों की कृति), शिफा ग्वालियरी पुरस्कार (प्रदेश के लेखक / शायर की पहली कृति), जाँ निसार अख्तर पुरस्कार (रसाई साहित्य, रसाई, नात, उर्दू साहित्य/ शायरी की एक विद्या), पन्नालाल श्रीवास्तव नूर पुरस्कार (आत्मकथा, संस्मरण), सूरज कला सहाय पुरस्कार (यात्रा क्रतांत), नवाब शाहजहाँ बेगम ताजवर पुरस्कार (निबंध एवं अनुवाद), निदा फाजली पुरस्कार (उर्दू नज़्म, दोहा, रूबाई) को शामिल किया गया है। मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी ने बताया कि 01 जनवरी, 2025 से 31 दिसम्बर, 2025 में प्रकाशित पुस्तकों के लेखकों से पुस्तक की चार-चार प्रतियाँ निर्धारित फार्म भरकर 02 फरवरी, 2026 तक कार्यालय, म.प्र. उर्दू अकादमी, मुल्ला रमूजी संस्कृति भवन, बाणगंगा रोड, भोपाल भेजने का अनुरोध है। निर्धारित फार्म उर्दू अकादमी की वेबसाईट से प्राप्त किया जा सकता है। जानकारी के लिये मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी फोन नम्बर 0755-2551691 एवं ई-मेल mpurduacademy1976@gmail.com पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top