Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • कलेक्टर ने जनसुनवाई में 70 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 70 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 70 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 10 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 70 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

जनसुनवाई के दौरान तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम करौंदी निवासी श्री राजेन्द्र महरा ने नक्शा तरमीम संबंधी, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम पकरीपानी निवासी श्रीमती किंदा बाई ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम बरबसपुर निवासी श्री भागन प्रसाद महरा ने सीमांकन कराए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम बदरा निवासी श्री दानी चौधरी ने बीपीएल कार्ड बनाए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम बरबसपुर निवासी श्री जयप्रताप ने विद्युत मीटर लगवाए जाने, तहसील अनूपपुर के सामतपुर निवासी श्री जगदीश प्रजापति ने भूमि का बंटवारा कराए जाने, बिजुरी निवासी दिव्यांग श्री शिवकुमार पनिका ने मोटराईज्ड ट्राईसाईकल दिलाए जाने के संबंध में, तहसील अनूपपुर के ग्राम सेंदुरी निवासी श्री हजारी लाल कोल ने नामांतरण संबंधी, तहसील अनूपपुर के ग्राम बरबसपुर निवासी श्री दुआसिया कोल ने वनाधिकार पट्टा दिलाए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम हर्राटोला बरसोत निवासी सुश्री जयंती मरावी ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिए।

Releated Posts

जिला पंचायत सीईओ ने बोर्ड परीक्षा केन्द्रो का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिला पंचायत सीईओ ने बोर्ड परीक्षा केन्द्रो का किया आकस्मिक निरीक्षण अनूपपुर 10 फरवरी 2026/ माध्यमिक शिक्षा मंडल…

ByByVikash Sah Feb 11, 2026

कलेक्टर ने निर्माण विभागों के कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

जिले के अधोसंरचनात्मक निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण कराएं-कलेक्टर पीएम जनमन के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों…

ByByVikash Sah Feb 11, 2026

पुष्पराजगढ़ में खनिज बोल्डर व रेत का अवैध परिवहन करते 02 वाहन जब्त

अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्यवाही पुष्पराजगढ़ में खनिज बोल्डर व रेत का अवैध परिवहन…

ByByVikash Sah Feb 11, 2026

कलेक्टर श्री पंचोली बने यजमान, हवन पूजन अर्चन कर लिया आशीर्वाद

माँ नर्मदा की भव्य मूर्ति की हुई स्थापना प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धा व भक्ति का…

ByByVikash Sah Feb 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top