Search The Query
  • Home
  • Bsw
  • विकास खंड कोतमा सेक्टर 05 कोठी में सेक्टर स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

विकास खंड कोतमा सेक्टर 05 कोठी में सेक्टर स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

विकास खंड कोतमा सेक्टर 05 कोठी में सेक्टर स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन
अनूपपुर जिले के विकासा खंड कोतमा अंतर्गत सेक्टर क्रमांक 5 ग्राम कोठी में नवांकुर संस्था कान्हा जनकल्याण समिति के अधीन कार्यरत प्रस्फुटन समितियों की एक महत्वपूर्ण सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन बुधवार, 11 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे किया गया। यह बैठक ग्राम कोठी स्थित श्रीमती लक्ष्मी कुशवाहा के निवास स्थान पर आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न समितियों के अध्यक्ष, सचिव, CMCLDP छात्र एवं परामर्शदाता उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता श्रीमती लक्ष्मी कुशवाहा द्वारा की गई, वहीं परामर्शदाता श्री प्रिंस कुमार पाण्डेय की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। संस्था प्रतिनिधि श्री महेंद्र कुमार यादव ने बैठक का संचालन करते हुए इस माह किए जाने वाले कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी।
बैठक में समितियों को विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्य करने के निर्देश दिए गए, जिनमें रिकॉर्ड संधारण, गतिविधियों को MIS पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करना, कार्यालय संचालन, जन सूचना केंद्र, संस्कार केंद्र एवं वाचनालय के सुचारु संचालन पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने, असाइनमेंट एवं प्रोजेक्ट तैयार करने तथा मासिक प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।


इस अवसर पर विभिन्न समितियों के प्रतिनिधि एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें उषा कुशवाहा, अंजू दुबे, शालिनी पांडे, राधा दुबे, रेखा कुशवाहा, राजकुमार केवट, राजू साहू, मनीष सिंह, राजकुमारी बैगा, गीता केवट, अनुसुइया सिंह, सुनीता कोल, सुजल कुशवाहा, धनमती सिंह, लक्ष्मी कोल, गणेशिया कोल, प्रेम बाई एवं राजकुमार यादव सहित अनेक सदस्य शामिल हुए।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने आगामी माह की गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करने एवं शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस प्रकार सामुदायिक विकास एवं जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

Releated Posts

ग्राम पंचायत कोठी में प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण संपन्न, ग्राम विकास में सक्रिय भागीदारी का लिया संकल्पकोठी।

अनूपपुर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठी में दिनांक 13 मार्च 2026…

ByByVikash Sah Mar 13, 2026

भाटाडांड में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की सक्रियकरण बैठक संपन्न

ग्राम भाटाडांड में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की सक्रियकरण बैठक संपन्नआज दिनांक 23 फरवरी 2026 को विकासखंड कोतमा…

ByByVikash Sah Feb 23, 2026

साजाटोला में कान्हा जनकल्याण समिति द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन 🇮🇳💐

साजाटोला में कान्हा जनकल्याण समिति द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन 🇮🇳💐आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को विकासखंड कोतमा,…

ByByVikash Sah Jan 25, 2026

सेक्टर स्तरीय ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ कार्यक्रम भुईला में सफलतापूर्वक संपन्न

सेक्टर स्तरीय ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ कार्यक्रम भुईला में सफलतापूर्वक संपन्नभुईला | कोतमा विकासखंड —आज दिनांक 23 जनवरी 2026…

ByByVikash Sah Jan 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top