कलेक्टर ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दो नागरिकों को 90 हजार रुपये के आर्थिक सहायता की दी मंजूरी अनूपपुर 30 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने गंभीर रोग एवं दुर्घटना से पीड़ित नागरिकों के उपचार हेतु मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के स्वेच्छानुदान मद से जिले के दो जरूरतमंद व्यक्तियों को कुल 90 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। कलेक्टर श्री पंचोली ने श्री सूरज सोनी निवासी वार्ड नं. 15 नगरपालिका अनूपपुर को दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट आने पर उपचार हेतु 50 हजार रुपए तथा श्रीमती सरस्वती मिश्रा, निवासी वार्ड क्रमांक 05, ग्राम आमाडांड़ जिला अनूपपुर को एनीमिया संबंधी गंभीर रोग के उपचार हेतु 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।



