Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • संपूर्णता अभियान 2.0 के 6 प्रमुख सूचकांकों की शत प्रतिशत परिपूर्णता की जाए -कलेक्टर

संपूर्णता अभियान 2.0 के 6 प्रमुख सूचकांकों की शत प्रतिशत परिपूर्णता की जाए -कलेक्टर

संपूर्णता अभियान 2.0 के 6 प्रमुख सूचकांकों की शत प्रतिशत परिपूर्णता की जाए -कलेक्टर

पोषण सेवाओं की पारदर्शिता, नियमित मॉनिटरिंग,एवं समयबद्ध आपूर्ति जरूरी-कलेक्टर

संपूर्णता अभियान 2.0 की कलेक्टर ने समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

अनूपपुर, 5 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (पुष्पराजगढ़) अंतर्गत 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित किए जा रहे “संपूर्णता अभियान 2.0” की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान कलेक्टर ने अभियान के अंतर्गत निर्धारित 6 प्रमुख सूचकांकों में शत-प्रतिशत परिपूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि संपूर्णता अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि एवं बुनियादी ढांचे से जुड़े महत्वपूर्ण संकेतकों में पूर्णता प्राप्त कर क्षेत्र का समग्र एवं सतत विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री विनोद परस्ते से आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के पूर्ण टीकाकरण, टेक होम राशन तथा गर्म पका भोजन की समीक्षा कर पोषण सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए पारदर्शी एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र बच्चा या महिला सेवाओं से वंचित न रहे।

कलेक्टर ने बालिकाओं के लिए कार्यशील एवं सुरक्षित शौचालयों की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय की उपलब्धता, स्वच्छता साथी के माध्यम से नियमित साफ-सफाई एवं उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नवीन विद्यालय भवनों में शौचालय निर्माण तथा पुराने विद्यालय भवनों में आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त शौचालय निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में संपूर्णता अभियान 2.0 से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती मंजूषा शर्मा, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री आशुतोष कुशवाहा, एबीपी फेलो श्री राजस्वनी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top