कलेक्ट्रेट कार्यालय मे निष्प्रयोजित/अनुपयुक्त सामग्री की नीलामी 24 दिसम्बर को
अनूपपुर 18 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर में निष्प्रयोजित/अनुपयुक्त सामग्री जैसे फोटोकापी मशीन, फर्नीचर, इलेक्ट्रिक सामग्री, टायर आदि के नीलामी की सूचना जारी की गई है। जिसके अनुसार निष्प्रयोजित सामग्री की नीलामी 24 दिसम्बर 2025 को दोपहर 3ः00 बजे की जाएगी।जिन इच्छुक व्यक्ति को नीलामी में भाग लेना हो, वह नीलामी की निर्धारित शर्तों के अधीन नीलामी में शामिल हो सकते है।
अमानत राशि, नीलामी की शर्तें तथा नीलामी संबंधित विस्तृत आवश्यक जानकारी आदि प्रभारी अधिकारी, नजारत शाखा कलेक्ट्रेट कार्यालय अनूपपुर से प्राप्त की जा सकती है।


