Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • खुशियों की दास्तां आधुनिक कृषि तकनीक से बदली किसान पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया की तकदीर

खुशियों की दास्तां आधुनिक कृषि तकनीक से बदली किसान पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया की तकदीर

खुशियों की दास्तां आधुनिक कृषि तकनीक से बदली किसान पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया की तकदीरअनूपपुर 7 जनवरी 2026/ अनूपपुर जिले के वेंकटनगर ग्राम के प्रगतिशील कृषक पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि परिश्रम को आधुनिक तकनीक एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का साथ मिल जाए तो खेती केवल आजीविका नहीं, बल्कि समृद्धि का माध्यम बन सकती है। उद्यानिकी विभाग के सतत मार्गदर्शन एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत प्राप्त ड्रिप इरिगेशन प्रणाली से उन्होंने 13 एकड़ क्षेत्र में टमाटर की वैज्ञानिक पद्धति से खेती प्रारंभ की।ड्रिप सिंचाई द्वारा कम जल में अधिक उत्पादन संभव हुआ, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। उनकी उपज आज अनूपपुर, वेंकटनगर, पेंड्रा, चिरमिरी, जबलपुर सहित पश्चिम बंगाल, इलाहाबाद एवं झारखंड जैसे दूरस्थ क्षेत्रों तक व्यापारियों के माध्यम से पहुँच रही है। अप्रैल माह से निरंतर फसल उत्पादन होने से अब तक उन्हें लगभग 20 लाख रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हो चुकी है तथा आने वाले महीनों में और अधिक लाभ की संभावना है।कृषक पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया ने इस उपलब्धि पर शासन की जनहितकारी योजनाओं, उद्यानिकी विभाग, कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इस प्रकार का सहयोग मिलता रहा तो किसान न केवल आत्मनिर्भर बनेंगे बल्कि राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाएँगे।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top