Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता- कलेक्टर

गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता- कलेक्टर

गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता- कलेक्टर

उपचार, दवा वितरण एवं प्रबंधन व्यवस्था बनाएं सुदृढ़- कलेक्टर

कलेक्टर ने की जिला चिकित्सालय अनूपपुर के स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा

अनूपपुर 16 दिसंबर 2025/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा है कि जिला चिकित्सालय में मरीजों को गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जिला चिकित्सालय आने वाले मरीजों को इधर-उधर भटकना न पड़े, इसके लिए बेहतर उपचार, जांच एवं दवा वितरण की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। कलेक्टर ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय में कार्यों का स्पष्ट विभाजन किया जाए तथा मैनेजमेंट सिस्टम को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए, ताकि मरीजों को माकूल सुविधाएं मिलें और उन्हें अस्पताल में सकारात्मक वातावरण का अनुभव हो। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में जिला चिकित्सालय अनूपपुर की स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को अस्पताल परिसर में बेहतर स्वच्छता एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में डॉक्टरों की उपस्थिति, इमरजेंसी सेवाओं में तैनात चिकित्सकों तथा रात्रिकालीन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों की स्थिति, एंबुलेंस उपलब्धता एवं व्यवस्था, ब्लड उपलब्धता एवं संग्रहण की भी समीक्षा की गई। नेत्र जांच, सोनोग्राफी, फिजियोथैरेपी सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय में संचालित विभिन्न संदर्भ स्वास्थ्य सेवाओं तथा व्यवस्थाओं का सतत मॉनिटरिंग करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के परख एप में निरीक्षण और परिसंपत्ति प्रबंधन की जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए, ताकि जिला चिकित्सालय की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा सके और स्वास्थ्य विभाग के कामकाज में सुधार हो सके व कार्य में पारदर्शिता लाई जा सके। साथ ही उन्होंने सभी चिकित्सकीय अमले की समय पर उपस्थिति भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में उपलब्ध दवाइयों तथा उनके वितरण, नवंबर माह के दौरान जिला चिकित्सालय में ओपीडी एवं आईपीडी में आए मरीजों सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं एवं गतिविधियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. एस.आर. परस्ते सहित जिला चिकित्सालय का चिकित्सकीय अमला उपस्थित था।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top