गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन हेतु 8 किसान पंजीयन केंद्र स्थापित
अनूपपुर 5 फरवरी 2026/ रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन के लिए अनूपपुर जिले में कुल 8 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए है। जिनमें तहसील पुष्पराजगढ़ अंतर्गत आ. जा. सेवा सह. समिति राजेन्द्रग्राम के समिति परिसर राजेन्द्रग्राम तथा आ. जा. सेवा सह. समिति बेनीबारी के समिति परिसर बेनीबारी में, तहसील जैतहरी अंतर्गत आ. जा. सेवा सह. समिति जैतहरी के समिति परिसर जैतहरी, तहसील अनूपपुर अंतर्गत आ. जा. सेवा सह. समिति मझगवां (फुनगा) के समिति परिसर फुनगा, आ. जा. सेवा सह. समिति दुलहरा के समिति परिसर दुलहरा, आ. जा. सेवा सह. समिति अनूपपुर के समिति परिसर अनूपपुर तथा आ. जा. सेवा सह. समिति पसान के समिति परिसर कोतमा में एवं तहसील कोतमा अंतर्गत आ. जा. सेवा सह. समिति बिजुरी के समिति परिसर निगवानी में पंजीयन केन्द्र बनाया गया है। इन केन्द्रों में किसान 7 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक अपना पंजीयन निःशुल्क करवा सकते हैं।
उपार्जन के लिए किसान का पंजीयन कराने के पूर्व भूमि संबंधी दस्तावेज एवं किसान के आधार एवं अन्य फोटो पहचान पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकार्ड रखा जाना अनिवार्य होगा। सिकमी बटाईदार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति स्तर पर स्थापित पंजीयन केन्द्र पर उपलब्ध होगी।
किसान ग्राम पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर, जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर भी नि:शुल्क पंजीयन करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसान एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क पर, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क पर, लोक सेवा केन्द्र पर, निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर 50 रुपये शुल्क जमा कर पंजीयन करा सकते हैं।



