Search The Query
  • Home
  • Uncategorized
  • ग्राम नगाराबांध के हेंद्रा नाला घोघरा में किया गया बोरी बंधान

ग्राम नगाराबांध के हेंद्रा नाला घोघरा में किया गया बोरी बंधान

ग्राम नगाराबांध के हेंद्रा नाला घोघरा में किया गया बोरी बंधान

जल संरक्षण एवं जल संचय की दी गई जानकारी

अनूपपुर 18 दिसम्बर 2025/ जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड कोतमा अंतर्गत ग्राम नगाराबांध के हेंद्रा नाला घोघरा में आज जल संरक्षण एवं जल संचय के उद्देश्य से बोरी बंधान किया गया। यह कार्य ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नगाराबांध, नवांकुर संस्था सारथी पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण संस्था तथा कान्हा जनकल्याण समिति नगाराबांध के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री सारीमन साकेत, जीएस हितकारिणी समिति गोविंदा के श्री ओंकार सिंह, नवांकुर संस्था सारथी पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण संस्था के प्रतिनिधि श्री निखिल कुमार, नवांकुर संस्था कान्हा जनकल्याण समिति के प्रतिनिधि श्री महेंद्र कुमार यादव, श्री ओमप्रकाश सिंह, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से श्री रमेश प्रसाद अगरिया, श्री सागर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वर्षा जल के अधिकतम संचय, भूजल स्तर में वृद्धि तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट से निपटने हेतु बोरी बंधान की उपयोगिता की जानकारी दी गई तथा उपस्थित नागरिकों ने जल संरक्षण को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Releated Posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम हुआ आयोजित महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर कर हिस्सा…

ByByVikash Sah Mar 9, 2026

रामनगर पुलिस का भरोसेमंद कदम : गुम हुए 11 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

रामनगर पुलिस का भरोसेमंद कदम : गुम हुए 11 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाएअनूपपुर/रामनगर।जनता की मदद और गुम…

ByByVikash Sah Mar 7, 2026

खाकी पर संगीन आरोप: 50 लाख की चोरी मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

खाकी पर संगीन आरोप: 50 लाख की चोरी मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल अनूपपुर…

ByByVikash Sah Mar 7, 2026

मौहरी पंचायत में मनरेगा कार्यों पर सवाल, ग्रामीणों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

मौहरी पंचायत में मनरेगा कार्यों पर सवाल, ग्रामीणों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांगअनूपपुर/जैतहरी।जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम…

ByByVikash Sah Feb 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top