Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • चुनावी रैली की आपसी रंजिश की कड़वाहट मे लोक अदालत ने घोली मिठास”

चुनावी रैली की आपसी रंजिश की कड़वाहट मे लोक अदालत ने घोली मिठास”

“चुनावी रैली की आपसी रंजिश की कड़वाहट मे लोक अदालत ने घोली मिठास”

न्यायालय के प्रयासों से पुराने अपराधिक मामले का सुलह, समझौते से हुआ निराकरण

अनूपपुर 14 दिसंबर 2025/ लोक अदालत में कोतमा न्यायालय के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अमनदीप सिंह छाबड़ा के समक्ष एक पुराने आपराधिक प्रकरण का सौहार्दपूर्ण ढंग से निराकरण किया गया। यह मामला वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ था, जो पिछले लगभग 7 वर्षों से न्यायालय में लंबित चला आ रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बिजुरी के ग्राम बेलिया छोट में एक पार्टी की जीत के उपरांत निकाली गई विजय रैली के दौरान आपसी रंजिश के कारण उत्पन्न विवाद ने आगे चलकर मारपीट, गाली-गलौच एवं धमकी का रूप ले लिया, जिसके बाद मामले में दर्ज प्रकरण नियमित न्यायालयीन प्रक्रिया में चला और लंबे समय तक मुकदमा चलने के कारण दोनों पक्षों को लगातार समय, धन एवं मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा था।
लोक अदालत की कार्यवाही के दौरान न्यायाधीश छाबड़ा के मार्गदर्शन में दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित हुआ। न्यायालय के प्रयासों से पक्षकारों ने आपसी सहमति से समझौता किया, जिसके पश्चात प्रकरण का विधिवत निपटारा किया गया। न्यायाधीश अमनदीप सिंह छाबड़ा की भूमिका में किया गया यह सौहार्दपूर्ण समाधान लोक अदालत की प्रभावशीलता तथा वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली की सफलता का एक उल्लेखनीय उदाहरण माना जा रहा है, जिसने समाज में शांतिपूर्ण समाधान और भाईचारे का सकारात्मक संदेश दिया।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top