Search The Query
  • Home
  • Uncategorized
  • जनगणना 2027 संबंधी बैठक 11 फरवरी को

जनगणना 2027 संबंधी बैठक 11 फरवरी को

जनगणना 2027 संबंधी बैठक 11 फरवरी को

अनूपपुर 9 फरवरी 2026/ अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री दिलीप कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी है कि जनगणना अधिनियम, 1948 और जनगणना नियमावली, 1990 (समय-समय संशोधित) के कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा भारत की जनगणना 2027 कराए जाने की मंशा की अधिसूचना 16 जून 2025 को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित की गई है। जनगणना दो चरणों में होगी, जिसमें प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं द्वितीय चरण जनसंख्या गणना का कार्य सम्पादित किया जाएगा।

प्रथम चरण का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। कार्य की रूपरेखा तैयार करने तथा अभी तक की गई कार्यवाही की समीक्षा हेतु कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे से बैठक का आयोजन किया जाएगा। सर्व संबंधित अधिकारियो से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने हेतु कहा गया है।

Releated Posts

अनूपपुर जिला विकास की ओर तेजी से हो रहा अग्रसर-राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल

अनूपपुर जिला विकास की ओर तेजी से हो रहा अग्रसर-राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल कोतमा में प्रशासनिक ढांचे को…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top