Search The Query
  • Home
  • Sports
  • अनूपपुर की बेटी पूनम सोनी का मुंबई इंडियंस में चयन, जिले का नाम रोशन

अनूपपुर की बेटी पूनम सोनी का मुंबई इंडियंस में चयन, जिले का नाम रोशन

अनूपपुर की बेटी पूनम सोनी का मुंबई इंडियंस में चयन, जिले का नाम रोशन
अनूपपुर।
अनूपपुर जिले के ग्राम केल्हौरी की निवासी पूनम सोनी का देश की प्रतिष्ठित क्रिकेट फ्रेंचाइज़ी मुंबई इंडियंस में नेट बॉलर के रूप में चयन होना जिले के लिए गर्व और सम्मान का विषय बन गया है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की इस बड़ी टीम तक पहुंचना पूनम की मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा का परिणाम है।
पूनम सोनी ने सीमित संसाधनों के बावजूद क्रिकेट के प्रति अपनी रुचि और समर्पण को कभी कम नहीं होने दिया। कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर अभ्यास करते हुए उन्होंने अपनी प्रतिभा को निखारा और आज मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी टीम में नेट बॉलर के रूप में स्थान प्राप्त कर जिले सहित पूरे मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा कि पूनम सोनी का चयन अनूपपुर जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटी का राष्ट्रीय स्तर की फ्रेंचाइज़ी में चयन होना यह दर्शाता है कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती, बल्कि मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
हीरा सिंह श्याम ने आगे कहा कि पूनम सोनी की सफलता जिले के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने पूनम सोनी और उनके परिवार को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिले के खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में भी पूनम की सफलता को लेकर उत्साह का माहौल है। सभी ने इसे अनूपपुर और ग्राम केल्हौरी के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाले समय में जिले की अन्य प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Releated Posts

ऑल इंडिया वालीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच हुआ संपन्न

राजनगर /अनूपपुर – फ्रेंड्स यूनियन क्लब पौराधार के तत्वाधान,नगर परिषद डूमरकछार एवं संधान ट्रस्ट के सहयोग से ऑल…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top