Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर ने 49 आवेदन पत्रों में की सुनवाई

जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर ने 49 आवेदन पत्रों में की सुनवाई

जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर ने 49 आवेदन पत्रों में की सुनवाई

अनूपपुर 30 दिसम्बर 2025/ जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने 49 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगणों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

जनसुनवाई में तहसील अनूपपुर के ग्राम औढ़ेरा निवासी श्री सहदेव यादव ने भूमि के नक्शे में सुधार कराए जाने, तहसील कोतमा के ग्राम कोठी निवासी श्रीमती सीता अगरिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील कोतमा के ग्राम मझटोलिया निवासी श्री शालिक राम केवट ने भूमि का सीमांकन कराए जाने, तहसील अनूपपुर के संजय नगर निवासी श्री उदयभान सिंह ने बीपीएल कार्ड बनवाए जाने, तहसील जैतहरी के वेंकटनगर निवासी दिव्यांग श्री रिंकू बेलदार ने ट्राईसाईकल प्रदाय किए जाने तथा अन्य आवेदकों ने समग्र आईडी में सुधार कराए जाने, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाए जाने आदि के संबंध में आवेदन दिए।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top