जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समय सीमा में किया जाए निराकरण-कलेक्टरकलेक्टर ने जनसुनवाई में 47 आवेदकों की सुनी समस्याएंअनूपपुर 27 जनवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 47 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं को प्राथमिकता में रखते हुए निराकरण समय-सीमा में करना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में तहसील जैतहरी के ग्राम खैरीटोला निवासी श्री मनीराम ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के चचाई निवासी श्रीमती अंजू पटेल ने अनुकंपा नियुक्ति दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम कोदैली निवासी श्री भगवानदीन यादव ने समग्र आईडी में नाम जुड़वाने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम अहिरगवां निवासी श्री छोटेलाल सिंह ने भू-अधिकार पुस्तिका में नाम दर्ज कराने, तहसील अनूपपुर के ग्राम सकरा निवासी श्री भारत सिंह ने नक्शा तरमीम कराए जाने के संबंध में आवेदन दिए।




