Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत ने 95 आवेदन पत्रों में की सुनवाई

जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत ने 95 आवेदन पत्रों में की सुनवाई

अनूपपुर 3 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने 95 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री सतीश वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री टी. आर. नाग, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राशी अग्रवाल, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगणों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत ने 95 आवेदन पत्रों में की सुनवाई

जनसुनवाई के दौरान जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम खरसोल निवासी श्री भीमसेन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री उद्योग क्रांति स्वरोजगार योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम बेंदी निवासी श्रीमती आंधी बाई ने आधार कार्ड बनाए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम पिपरिया निवासी श्री बब्बू प्रसाद पटेल ने नक्शा तरमीम कराए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम करनपठार निवासी श्री रोहन सिंह ने विद्युत मीटर लगवाए जाने, तहसील कोतमा के ग्राम छिरमुड़ी निवासी श्री चेतराम ने भूमि का बंटवारा कराए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम खेतगांव निवासी श्री रावेन्द्र कुमार पड़वार ने समग्र आईडी में सुधार कराए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम पोंड़ी निवासी श्री जमुना प्रसाद महरा ने दिव्यांग पेंशन का लाभ दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिए।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top