Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • जागरूकता एवं संयम ही एड्स से बचाव का सबसे प्रभावी उपचार — डॉ. आर. पी. सोनी

जागरूकता एवं संयम ही एड्स से बचाव का सबसे प्रभावी उपचार — डॉ. आर. पी. सोनी

विश्व एड्स दिवस पर पीएम श्री तुलसी महाविद्यालय में आयोजित किया गया जागरुकता व्याख्यान

अनूपपुर 31 दिसंबर 2025/विश्व एड्स जागरूकता के उद्देश्य से आज 31 दिसम्बर को प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तुलसी महाविद्यालय, अनूपपुर में एड्स जागरूकता विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनूपपुर के पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. आर. पी. सोनी विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग डॉ. जे. के. सन्त ने की, जबकि हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में डॉ. आर. पी. सोनी ने कहा कि एड्स (HIV/AIDS) एक गंभीर लेकिन पूर्णतः रोके जा सकने वाला रोग है, बशर्ते समाज में सही जानकारी, जागरूकता और सतर्कता हो। उन्होंने एड्स के कारणों, संक्रमण के तरीकों, भ्रांतियों तथा इससे बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई का प्रयोग और असुरक्षित रक्त चढ़ाना इसके प्रमुख कारण हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि हाथ मिलाने, साथ बैठने या भोजन साझा करने से एड्स नहीं फैलता, जिसे लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. जे. के. सन्त ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल जानकारी देते हैं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का बोध भी कराते हैं। उन्होंने युवाओं से वैज्ञानिक सोच अपनाने और अफवाहों से दूर रहने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता आज की सबसे बड़ी सामाजिक आवश्यकता है, और ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्र-छात्राएँ समाज में सकारात्मक संदेश पहुँचाने का कार्य कर सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन जिला संगठक रासेयो डॉ ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. तरन्नुम सरवत, सुश्री अंजलि एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। साथ ही स्वयंसेवकों—रीतिका, वर्षा, भानू एवं निहारिका ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top