जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 384974.6 क्विंटल हुई धान की खरीदी
समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन 20 जनवरी तक
अनूपपुर 18 दिसम्बर 2025/ किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए पंजीकृत किसानों से जिले भर में बनाये गये 34 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले में पंजीकृत किसानों से 20 जनवरी तक धान का उपार्जन किया जाएगा। जिले में अब तक 7599 किसानों से 384974.6 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती अनीता सोरते ने बताया है कि किसान अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक करके खरीदी केन्द्र और खरीदी के समय का निर्धारण करके समर्थन मूल्य पर धान दे सकते हैं। खरीदी के लिए अब तक 15715 किसानों ने स्लॉट बुक कराये हैं।


