वीबी जी राम जी अधिनियम के संबंध में ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन
नए अधिनियम के संबंध में ग्राम सभा में दी गई जानकारी

अनूपपुर 27 दिसंबर 2025/ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक्ट- 2005 मनरेगा के स्थान पर भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय विजन विकसित भारत @ 2047 के परिपेक्ष्य में विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी राम जी अधिनियम 2025 लागू किया गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में वीबी जी राम जी अधिनियम- 2025 के महत्वपूर्ण प्रावधानों एवं प्रदत्त कानूनी अधिकारों के संबंध में व्यापक जागरूकता लाने के उद्देश्य से 26 दिसंबर 2025 को सभी ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
ग्राम सभा में वीबी जी राम जी अधिनियम 2025 के संबंध में जानकारी दी गई।



