Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत गृह भेंट कर पशुपालकों को किया जा रहा जागरूक

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत गृह भेंट कर पशुपालकों को किया जा रहा जागरूक

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत गृह भेंट कर पशुपालकों को किया जा रहा जागरूक

पशु स्वास्थ्य,प्रबंधन, नस्ल सुधार तथा लाभ के संबंध में दी जा रही जानकारी

अनूपपुर 28 दिसंबर 2025/ पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का क्रियान्वयन जिले में पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में जिले में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत ग्रह भेंट कर पशुपालकों को पशु नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, सेक्स सर्टेन सीमेन, पशु पोषण,संतुलित आहार, मिनरल मिक्सर के महत्व के संबंध में जानकारी देने के साथ ही पशु स्वास्थ्य टीकाकरण एवं पशु नस्ल सुधार तथा उन्नत पशु प्रबंधन पद्धतियों जैसे विषयों के संबंध में भी अवगत कराया जा रहा है।
पशुपालक पशुधन लाभ के माध्यम से अपने आय के स्रोत को बढ़ाएं इस दिशा में भी उन्हें महत्वपूर्ण सुझाव विभागीय अधिकारियों द्वारा दिए जा रहे हैं।
विगत दिवस में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान द्वितीय चरण के स्टेट नोडल अधिकारी वरिष्ठ उपसंचालक भोपाल डॉ राजू रावत द्वारा अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में मैदानी क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया गया। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों को अभियान के कुशल संचालन तथा पशुपालकों को जागरूक करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें निरंतर इस कार्य को करने के लिए अमले को प्रोत्साहित किया गया।
जिले के पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ बी बी चौधरी के मार्गदर्शन में जिला नोडल अधिकारी डॉ लोकेश कुमार मोहबे,मास्टर ट्रेनर डॉ पूजा मोहबे तथा जिले के पशु चिकित्सकों द्वारा जिले के ग्राम अमलाई, पटना खुर्द, फुलकोना, खोडरी नंबर2,परसवार,चंदवार, जमुडी,कुहका, बैहा टोला,कटकोना, पथरौडी, बेलियाछोट, तथा ग्राम पोड़ी,बहपुर नोनघटी आदि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों से भेंट कर पशुपालन के संबंध में जानकारी दी गई।
पशुपालकों को जागरूक करने विभाग द्वारा बनाई गई लघु फिल्म भी मोबाइल व्हाट्सएप पर देकर उन्हें जागरूकता का संदेश डिजिटल माध्यम से भी प्रदान किया जा रहा है।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top