Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण का सफलतापूर्वक किया जा रहा है क्रियान्वयन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण का सफलतापूर्वक किया जा रहा है क्रियान्वयन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण का सफलतापूर्वक किया जा रहा है क्रियान्वयन

पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं पशु नस्ल सुधार के संबंध में पशुपालकों को किया जा रहा है जागरूक

अनूपपुर 29 दिसम्‍बर 2025/ पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा दुग्ध उत्पादन में सतत वृद्धि एवं पशुपालकों की आय में सुधार एवं पशुओं में दुग्ध उत्पादन को दुगना करने के उद्देश्य से संचालित दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। उक्‍ताशय की जानकारी देते हुए पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ. बी बी चौधरी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले की विभिन्न दुग्ध समितियों एवं ग्रामों में पशुपालकों से गृह भेंट कर पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं पशु नस्ल सुधार जैसे महत्वपूर्ण घटकों पर जागरूकता बढाया जा रहा है। जिले को प्राप्त लक्षित ग्राम 539 एवं लक्षित पशुपालक 4608 हैं। अभी तक सर्वे पूर्ण पशुपालक 4569 (99.15 प्रतिशत) हैं।

पशु पोषण के क्षेत्र में कार्य

अभियान के दौरान संतुलित आहार के महत्व पर विशेष बल दिया जा रहा है। पशुपालकों को हरे चारे, सूखे चारे एवं सांद्र आहार के समुचित उपयोग की जानकारी दी जा रही है। साथ ही खनिज मिश्रण एवं नमक के नियमित प्रयोग से दुग्ध उत्पादन एवं पशुओं के स्वास्थ्य में होने वाले लाभों को समझाया जा रहा है। अभियान के तहत कई ग्रामों में हरा चारा उत्पादन, साइलेज निर्माण तथा स्थानीय संसाधनों से पोषण सुधार के उपायों पर भी मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

पशु स्वास्थ्य सेवाएँ

अभियान के द्वितीय चरण में पशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं का वितरण एवं उपचार सेवाएँ प्रदान की जा रही है। अभियान का उद्देश्य पशुपालकों को पशुपालन की जानकारी प्रदान करना तथा पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं पशु नस्ल सुधार जैसे महत्वपूर्ण घटकों पर जागरूकता बढ़ाना है।

अभियान के तहत पशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं का वितरण एवं उपचार सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं। पशुपालकों को संक्रामक रोगों से बचाव, समय पर टीकाकरण एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में अवगत कराया जा रहा है। सभी पशुपालकों को चार वीडियो/रील ट्रांसफर किए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य पशुपालकों को वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जानकारी सरल माध्यम से उपलब्ध कराना है।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top