नई चेतना जेंडर गतिविधि के तहत रात्रि चौपाल तारों की छांव में, कैंडल लाइट रैली व जेंडर शपथ कार्यक्रम किए गए आयोजित

अनूपपुर 14 दिसंबर 2025/ मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के नई चेतना 4.0 जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान (25 नवंबर से 23 दिसंबर 2025) के अंतर्गत विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही है जिसके तहत विकासखंड कोतमा, पुष्पराजगढ़ और जैतहरी में नई चेतना जेंडर गतिविधि रात्रि चौपाल तारों की छांव में और कैंडल लाइट रैली व जेंडर शपथ आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। जन जागरूकता के लिए स्लोगन के माध्यम से संदेश दिया गया। आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री शशांक प्रताप सिंह,राज्य कार्यालय के जेंडर प्रभारी श्री सनी जोशी व जिला प्रबंधक जेंडर श्रीमती अंजू द्विवेदी के नेतृत्व में जिले में विविध गतिविधियों के माध्यम से जन जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।
आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह की महिलाओं ने नई चेतना जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ संचालित राष्ट्रीय अभियान के उद्देश्यों के संबंध में ग्रामीणों के बीच जागरूकता का कार्य किया जा रहा है।


