Search The Query
  • Home
  • Breaking News
  • नगर परिषद बनगवां में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

नगर परिषद बनगवां में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

नगर परिषद बनगवां में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

अनूपपुर / बनगवां।
नगर परिषद बनगवां में व्याप्त भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। खास बात यह रही कि ज्ञापन सौंपने की पूर्व सूचना के बावजूद नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर अनुपस्थित रहे, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर परिषद बनगवां अपने गठन के बाद से ही विवादों में रही है। नगर में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। कई बार शिकायतों के बावजूद न तो जांच हुई और न ही दोषियों पर कोई कार्रवाई की गई। नेताओं ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादे आज तक पूरे नहीं हुए हैं और नगर की मूलभूत सुविधाएं बदहाल स्थिति में हैं।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने नगर की प्रमुख समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को न मिलना, सामुदायिक भवनों का दुरुपयोग, आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, सार्वजनिक स्थानों पर शौचालयों की कमी, पेयजल संकट, नालियों की दुर्दशा, सड़कों पर जलभराव, बिजली व्यवस्था की बदहाली, अत्यंत गरीब परिवारों के राशन कार्ड न बनना, लंबित शिकायतों का निराकरण न होना तथा निर्माण कार्यों में पारदर्शिता की कमी जैसे गंभीर मुद्दे शामिल रहे।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कई वार्डों में सड़क, नाली और बिजली जैसी आवश्यक सुविधाएं वर्षों से उपेक्षित हैं। बरसात के मौसम में गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी होती है। बावजूद इसके नगर परिषद द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि नगर परिषद और प्रशासन ने शीघ्र ही जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

Releated Posts

जन अभियान परिषद के नेतृत्व में जल संचय अभियान अंतर्गत बोरी बंधान कार्यक्रम का व्यापक आयोजन

म.प्र. जन अभियान परिषद के नेतृत्व में जल संचय अभियान अंतर्गत बोरी बंधान कार्यक्रम का व्यापक आयोजन मध्यप्रदेश…

ByByVikash Sah Dec 28, 2025

देश की राजधानी में गूंजी प्रदेश की गूंज,बाल कथा वाचक ने दिल्ली में बिखेरा भक्ति का रंग

देश की राजधानी में गूंजी प्रदेश की गूंज,बाल कथा वाचक ने दिल्ली में बिखेरा भक्ति का रंग अनूपपुर-…

ByBysaraswatinews.com Dec 13, 2025

उज्ज्वला परिवार का विस्तार : नवरात्रि पर नारी शक्ति को बड़ा उपहार

उज्ज्वला परिवार का विस्तार : नवरात्रि पर नारी शक्ति को बड़ा उपहारजनकलम संपादक विकास कुमार की रिपोर्ट नई…

ByBysaraswatinews.com Sep 23, 2025

🚨 रामनगर पुलिस का बड़ा वार 🚨

🚨 रामनगर पुलिस का बड़ा वार 🚨 पिकअप में भरा 1.5 टन अवैध कोयला ज़ब्त – कुख्यात आरोपी…

ByBysaraswatinews.com Sep 19, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top