Search The Query
  • Home
  • durghatna
  • नदी में 2 छात्रों की डूबने से हुई मौत, स्कूल से हॉफ टाइम में बिना बताए भागकर गए थे नहाने

नदी में 2 छात्रों की डूबने से हुई मौत, स्कूल से हॉफ टाइम में बिना बताए भागकर गए थे नहाने

नदी में 2 छात्रों की डूबने से हुई मौत, स्कूल से हॉफ टाइम में बिना बताए भागकर गए थे नहाने

शहडोल जनकलम संपादक विकास कुमार

जिले के सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम दादर स्थित नदी में मंगलवार को नहाने गए दो मासूम छात्रों की डूबने से मौत हो गई। दोनों छात्र हाफ टाइम में स्कूल से चुपचाप खेल मैदान से निकलकर नदी की ओर गए थे, लेकिन उनकी यह मासूमियत जिंदगी की आखिरी भूल साबित हुई।

जानकारी के मुताबिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय दादर में कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाले दो बच्चे संदीप पिता भजन सिंह व सौरव पिता कमलेश सिंह स्कूल समय में ही नदी की ओर चले गए। गर्मी और शरारत के चलते दोनों नहाने के लिए नदी में उतर गए, लेकिन पानी का तेज बहाव और गहराई उनकी समझ से बाहर था। कुछ ही मिनटों में दोनों गहरे पानी में समा गए और लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण नदी की ओर दौड़े। सीधी पुलिस भी पहुंची।

दोनों बच्चे का शव नदी से बरामद कर लिया गया है। ग्रामीणों और परिजनों ने भी स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सीधी थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा का कहना है कि दोनों छात्र हाफ टाइम में स्कूल से चुपचाप खेल मैदान से निकलकर नदी की ओर गए और लापता हो गए थे।

Releated Posts

आत्महत्या मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 25 लीटर अवैध शराब जप्त

आत्महत्या मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 25 लीटर अवैध शराब जप्त अनूपपुर जनकलम संपादक विकास कुमार जिले के…

ByBysaraswatinews.com Sep 3, 2025

डैम में 3 साथी बैठकर पी रहे थे शराब, एक गिरा पानी मे हुई मौत, 2 साथी मौके से हुए फरार

डैम में 3 साथी बैठकर पी रहे थे शराब, एक गिरा पानी मे हुई मौत, 2 साथी मौके…

ByBysaraswatinews.com Sep 3, 2025

भीषण सड़क हादसा,2 मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर, 3 की हुई मौत, 1 गंभीर घायल

भीषण सड़क हादसा,2 मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर, 3 की हुई मौत, 1 गंभीर घायल शहडोल जनकलम संपादक विकास…

ByBysaraswatinews.com Sep 3, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top