नर्मदा महोत्सव की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा
अनूपपुर 17 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने शुक्रवार को अमरकंटक में आयोजित होने वाले नर्मदा महोत्सव की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नर्मदा महोत्सव में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 24 एवं 25 जनवरी को नर्मदा महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

बैठक में कलेक्टर ने अमरकंटक के साफ-सफाई, महाआरती, कन्या पूजन, कन्या भोज आदि कार्यक्रम के तैयारी संबंधी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने महोत्सव के दौरान आवागमन, पार्किंग, स्वास्थ्य आदि व्यवस्थाओं के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट, अध्यक्ष नगर पालिका अमरकंटक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री चैन सिंह परस्ते, पुजारीगण, संतगण, आमजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



