Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • निर्धारित खनिज राजस्व लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्ति कार्यों में प्राथमिकता लाई जाए-कलेक्टर

निर्धारित खनिज राजस्व लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्ति कार्यों में प्राथमिकता लाई जाए-कलेक्टर

निर्धारित खनिज राजस्व लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्ति कार्यों में प्राथमिकता लाई जाए-कलेक्टर

निर्माण विभाग गौण खनिज की रॉयल्टी पर दें विशेष ध्यान- कलेक्टर

कलेक्टर ने खनिज विभाग के अंतर्गत राजस्व वसूली की समीक्षा की

अनूपपुर 19 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में खनिज विभाग की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्ति कार्य में प्राथमिकता लाई जाए। राजस्व संग्रहण प्रशासनिक कार्यों की गति और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी विभाग निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ति का रोडमैप तैयार कर कार्यवाही करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, नियमित फील्ड मॉनिटरिंग और पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि जिन विभागों की राजस्व वसूली अपेक्षा से कम है, वे कमी के कारणों का विश्लेषण कर सुधारात्मक कदम तुरंत उठाएं।

कलेक्टर ने एसईसीएल सोहागपुर, जमुना-कोतमा और हसदेव क्षेत्र के जनरल मैनेजरों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप राजस्व वसूली कार्यों में प्राथमिकता लाई जाए। साथ ही आरआरसी के लंबित प्रकरणों पर जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि खदान क्षेत्र में नियमानुसार खनन योजनाबद्ध तरीके से, पर्यावरणीय अनुमति तथा उचित प्रबंधन के साथ किया जाए।

कलेक्टर ने खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की स्थिति की जानकारी ली और राजस्व, खनिज तथा पुलिस विभाग का संयुक्त दल गठित कर सतत अभियान चलाते हुए कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वन भूमि से गुजरने वाले अवैध वाहनों पर प्राथमिकता के साथ कार्यवाही करें तथा की गई प्रत्येक कार्यवाही की जानकारी राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग को अनिवार्य रूप से प्रेषित करें।

बैठक में कलेक्टर ने जिले में निर्माण विभागों में कार्यरत निर्माण विभागों के अधीनस्थ ठेकेदारों द्वारा जमा की जाने वाली रॉयल्टी की स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण विभागों में उपयोग होने वाले गौण खनिज के राजस्व वसूली पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 26.70 लाख रुपये तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 23.61 लाख रुपये की रॉयल्टी प्राप्त हुई है। इस पर कलेक्टर ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को ठेकेदारों से समन्वय स्थापित करते हुए रॉयल्टी की समयानुसार वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में खदानों में सुरक्षा उपायों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी वन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, खनिज निरीक्षक श्रीमती ईशा वर्मा तथा एसईसीएल सोहागपुर, जमुना-कोतमा और हसदेव क्षेत्र के जनरल मैनेजर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top