Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • निर्वाचन प्रेक्षक ने उप निर्वाचन अंतर्गत प्राप्त नाम निर्देशन पत्र तथा तैयारी संबंधी कार्य का लिया जायजा

निर्वाचन प्रेक्षक ने उप निर्वाचन अंतर्गत प्राप्त नाम निर्देशन पत्र तथा तैयारी संबंधी कार्य का लिया जायजा

अनूपपुर 15 दिसंबर 2025/मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी उप निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत आयोग द्वारा तैनात प्रेक्षक एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी श्री पी. एल.सोलंकी आज जनपद पंचायत अनूपपुर तथा जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय पहुंच कर उप निर्वाचन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने रिक्त जनपद सदस्य पद तथा रिक्त पंच पदों के उप निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र तथा उप निर्वाचन तैयारियों जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी उप निर्वाचन संपन्न कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, रिटर्निंग ऑफिसर श्री ईश्वर प्रधान , सहायक रिटर्निग ऑफिसर श्री आदेश टोप्पो, जनपद पुष्पराजगढ के रिटर्निंग ऑफिसर श्री संजय जाट सहायक रिटर्निग ऑफिसर श्री ज्ञानदास पनिका सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 16 दिसम्बर को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 18 दिसम्बर है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जायेगा। मतदान (यदि आवश्यक हो) 29 दिसम्बर को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। पंच पद के लिये मतदान केन्द्र पर ही मतदान समाप्ति के तुरंत बाद 29 दिसम्बर को ही मतगणना होगी। जनपद पंचायत सदस्य की विकासखंड मुख्यालय पर मतगणना होगी एवं परिणाम की घोषणा 02 जनवरी 2026 को होगी। पंच पद की मतदान केन्द्र पर की गई मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 05 जनवरी 2026 को होगी। ज्ञात हो कि उप निर्वाचन में अनूपपुर जिले में 01 जनपद पंचायत सदस्य एवं 16 पंच पद के लिये मतदान होगा।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top