बाल विवाह मुक्त भारत हेतु चलाये जाने वाले जन-जागरूकता के संबंध में बैठक सम्पन्न
अनूपपुर 19 जनवरी 2026/ आशा योजना अन्तर्गत बाल विवाह मुक्त भारत हेतु चलाये जाने वाले 100 दिवसीय गहन जन-जागरूकता के संबंध में संयुक्त टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर श्री विनोद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में बाल विवाह के उच्च जोखिम वाले हॉटस्पाट क्षेत्रों, पैरालीगल वैलेंटियर्स, आशा कार्यकर्ता, ऑगनबाडी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण हेतु मास्टर ट्रेनर तैयार किये जाने, हॉटस्पाट क्षेत्रों में संचालित स्कूल में शिक्षा विभाग द्वारा एक-एक नोडल शिक्षक नामित किये जाने के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री बृजेश पटैल, जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. एस.आर. परस्ते, सहायक संचालक शिक्षा विभाग श्री ओमकार सिंह धुर्वे, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती मंजुषा शर्मा,अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्री मोहनलाल पटेल, विधि सह परवीक्षा अधिकारी श्री अशोक त्रिपाठी उपस्थित रहे।




