Search The Query
  • Home
  • dharmik
  • भव्य कलश यात्रा संपन्न,

भव्य कलश यात्रा संपन्न,

डोला में भव्य कलश यात्रा संपन्न, धार्मिक माहौल में गूंजे जयकारे
नगर परिषद डोला के वार्ड क्रमांक 3, एनएच-43 स्थित शिव मंदिर प्रांगण से दिनांक 27 जनवरी 2026 को आयोजित कलश यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कलश यात्रा में नगर परिषद डोला सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों, माताओं एवं बहनों ने सहभागिता की।
दोपहर 2 बजे प्रारंभ हुई कलश यात्रा में महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” एवं धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने अनुशासन और समय का विशेष ध्यान रखते हुए यात्रा को गरिमामय रूप प्रदान किया।
यह कलश यात्रा महामृत्युंजय महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर निकाली गई, जो 28 जनवरी 2026 से विधिवत रूप से प्रारंभ होगी। समिति सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
महामृत्युंजय समिति डोला ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी धार्मिक कार्यक्रमों में भी सहभागिता की अपील की है।

Releated Posts

141वां सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा प्रसाद का आयोजन 13 सितंबर को

141वां सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा प्रसाद का आयोजन 13 सितंबर को अनूपपुर।जनकलम संपादक विकास कुमार आस्था और भक्ति…

ByBysaraswatinews.com Sep 12, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top