Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई सुचिता एवं ईमानदारी के प्रतिमूर्ति- राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई सुचिता एवं ईमानदारी के प्रतिमूर्ति- राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई सुचिता एवं ईमानदारी के प्रतिमूर्ति- राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल

अटल जी सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्त्रोत- राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल

ग्राम पंचायत कोठी में सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ शिविर

शिविर में 449 आवेदन में से 95 अवेदनों का हुआ तत्काल निराकरण

अनूपपुर, 25 दिसंबर 2025- मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई, सच्चाई और ईमानदारी के प्रतीक थे। उनका सपना था कि समाज के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे और विकास की रोशनी पहुंचे। आज उनकी इसी दूरदर्शी सोच के आधार पर हमारी सरकार उनकी परिकल्पनाओं को साकार कर रही है। राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल आज अनूपपुर जिले की ग्राम पंचायत कोठी में सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित शिविर को p कर रहे थे।

राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई हमेशा सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होंने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद अटल जी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, गांव-गांव तक सरकार की पहुँच, फसल बीमा योजना, गरीबों के लिए अनाज वितरण, एम्स अस्पताल, टेलीफोन और गैस सिलेंडर जैसी कई योजनाओं के माध्यम से लोगों तक सेवाएँ पहुँचाने का काम किया। राज्य मंत्री ने कहा कि उन्हीं के बताए मार्ग पर आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आधुनिक भारत का निर्माण कर रहे हैं।

राज्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि हमारी केंद्र और राज्य सरकार, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नया मध्य प्रदेश गढ़ रही है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार गरीबों के लिए एयर एंबुलेंस सेवा के माध्यम से बड़े शहरों में अस्पताल तक पहुंच आसान बना रही है और आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज लोगों को उपलब्ध करा रही है। यह मोदी जी की जनता के प्रति गारंटी का प्रतीक है। इसी प्रकार राज्य मंत्री ने शासन की अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने आज भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण करके शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और जो समस्याएं तत्काल समाधान योग्य थीं, उनका तुरंत निराकरण किया गया। कुल 449 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 95 आवेदनों का तत्काल समाधान किया गया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष कोतमा श्री जीवन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री टी आर नाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोतमा श्रीमती ममता मिश्रा, प्रेमचंद्र यादव सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी ,जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top