मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पुष्प महोत्सव का 30 जनवरी को करेंगे शुभारंभ
अनूपपुर 19 जनवरी 2026/ राज्य सरकार वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मना रही है। इसी के तारतम्य में उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा भव्य पुष्प महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पुष्प महोत्सव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में 30 जनवरी 2026 को गुलाब गार्डन भोपाल में आयोजित किया गया है। पुष्प महोत्सव में विभिन्न जिलों से शासकीय, संस्थागत, निजी संस्थागत, निजी पुष्प प्रादर्श, कट फ्लावर, गमले, किसानों के पुष्प स्टाल, नर्सरी के उत्पाद आम जन के क्रय करने के लिये उपलब्ध रहेंगे।
सहायक संचालक उद्यान, अनूपपुर द्वारा सभी पुष्प उत्पादक-कृषकों, शासकीय, अर्धशासकीय, निजी संस्थाओं से अनुरोध किया गया है कि अपने उद्यानों से कट फ्लावर, बल्ब फ्लावर, लूज फ्लावर तथा अन्य पुष्प के उत्पाद के अधिक से अधिक प्रादर्श पुष्प महोत्सव में भेज कर पुष्प महोत्सव में भाग ले सकते है। पुष्प महोत्सव में भाग लेने वाले हितग्राही एवं संस्थाओं को कैटेगरी के अनुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। पुष्प महोत्सव के संबंध में अधिकाधिक जानकारी हेतु कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय सहायक संचालक उद्यान, जिला अनूपपुर में संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए श्री माखन लाल प्रजापति के मोबाइल नंबर 9424700738 पर भी संपर्क किया जा सकता है।



