Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के लिए वरिष्‍ठ नागरिकों से 7 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के लिए वरिष्‍ठ नागरिकों से 7 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के लिए वरिष्‍ठ नागरिकों से 7 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

अनूपपुर 05 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहतद्वारका-सोमनाथ यात्रा के लिए 7 जनवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। तीर्थयात्रियों की विशेष रेलगाडी 21 जनवरी 2026 को अनूपपुर रेलवे स्‍टेशन से प्रारंभ होकर शहडोल व उमरिया रेलवे स्‍टेशन होते हुए द्वारका-सोमनाथ तीर्थ यात्रा के पश्‍चात 27 जनवरी 2026 को जिले में वापस होगी। अनूपपुर जिले के 200 यात्री मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत तीर्थयात्रा पर जा सकेंगे। जिले के वरिष्‍ठ नागरिक 7 जनवरी 2026 तक यात्रा के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के पति-पत्‍नी (महिला को 2 वर्ष की छूट) आवेदन कर सकते हैं। 65 वर्ष से अधिक आयु के आवेदक अपने साथ एक सहायक ले जा सकते हैं। आवेदकों को आवेदन पत्र के साथ समग्र आईडी, वोटर आईडी या आधार कार्ड की प्रतिलिपि देना अनिवार्य है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना कुमारी ने बताया है कि यात्रा के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिक ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से तथा नगरीय क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिक मुख्य नगरपालिका अधिकारी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top