Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • मुख्यमंत्री ने संबल योजना अंतर्गत जिले के 114 हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से किया अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण

मुख्यमंत्री ने संबल योजना अंतर्गत जिले के 114 हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से किया अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण

मुख्यमंत्री ने संबल योजना अंतर्गत जिले के 114 हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से किया अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखने एवं सुनने जिले में की गई थी व्यवस्था

अनूपपुर 16 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना अतर्गत अनूपपुर जिले के 114 हितग्राहियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 2 करोड़ 56 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। जिसके तहत सामान्य मृत्यु के 97, दुर्घटना मृत्यु के 15 तथा आंशिक अपंगता के 2 प्रकरणों पर राशि प्रदान की गई। योजनातर्गत दुर्घटना में मृत्यु होने पर हितग्राहियों को 4-4 लाख रुपये तथा सामान्य मृत्यु होने पर हितग्राहियों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि दी जाती है।

इस कार्यक्रम को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष सहित जिले के जनपद व नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में देखने एवं सुनने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। जिला स्तर पर एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती वाल्मीकि राठौर, श्रम पदाधिकारी श्री अनुव्रत देव द्विवेदी सहित मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना के हितग्राही उपस्थित थे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप अनुग्रह सहायता राशि के प्रमाण पत्र भी सौंपे। इस दौरान कलेक्टर ने श्रमिकों के परिजनों को दी जा रही अनुग्रह सहायता राशि का सदुपयोग करने और जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी।

Releated Posts

गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन हेतु 8 किसान पंजीयन केंद्र स्‍थापित

गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन हेतु 8 किसान पंजीयन केंद्र स्‍थापित अनूपपुर 5 फरवरी 2026/ रबी विपणन वर्ष…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

बोर्ड परीक्षा निर्विघ्न, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित कराएं सम्पन्न-सीईओ जिला पंचायत

जिले में बोर्ड परीक्षा निर्विघ्न, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित कराएं सम्पन्न-सीईओ जिला पंचायत सीईओ जिला पंचायत ने बोर्ड…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

संपूर्णता अभियान 2.0 के 6 प्रमुख सूचकांकों की शत प्रतिशत परिपूर्णता की जाए -कलेक्टर

संपूर्णता अभियान 2.0 के 6 प्रमुख सूचकांकों की शत प्रतिशत परिपूर्णता की जाए -कलेक्टर पोषण सेवाओं की पारदर्शिता,…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत बेंदी, देवरी, कोयलारी, दमेहड़ी पहुंच कर विकास कार्यों का लिया जायजा

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत बेंदी, देवरी, कोयलारी, दमेहड़ी पहुंच कर विकास कार्यों का लिया जायजा अनूपपुर…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top