राष्ट्रीय पेसा महोत्सव के कबड्डी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय खिताब अर्जित करने वाले जिले के प्रतिभागियों ने प्रभारी कलेक्टर से भेंट कर खुशियां की साझा

प्रभारी कलेक्टर ने बधाई देते हुए खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
अनूपपुर 31 दिसंबर 2025/ राष्ट्रीय पेसा महोत्सव के अवसर पर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभागी मध्य प्रदेश की टीम में शामिल होकर राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में विजेता तथा महिला वर्ग में उपविजेता का खिताब अर्जित किया है मध्य प्रदेश की टीम में शामिल अनूपपुर जिले के प्रतिभागियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर की ट्रॉफी अर्जित की जो जिले के लिए सुखद व गौरव के पल हैं।
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से लौटकर अनूपपुर जिले के प्रतिभागियों ने आज प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी से भेंट कर अपनी खुशियां साझा की इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर श्रीमती अर्चना कुमारी ने प्रतिभागियों को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।
राष्ट्रीय पेसा महोत्सव के कबड्डी प्रतियोगिता में पेसा के जिला समन्वयक राजेश सिंह तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विकासखंड समन्वय कोतमा मिथिलेश सिंह नेताम के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की पुरुष टीम में अनूपपुर जिले के प्रतिभागी बसंत कुमार सिंह, विक्रम सिंह, त्रिवेंद्र कुमार सिंह, गोपाल सिंह तथा महिला वर्ग की टीम में पार्वती सिंह, सुषमा रानी, चित्रा कोल,मोनू सिंह धुर्वे शामिल रहे।



