राष्ट्रीय पेसा महोत्सव विशाखापट्टनम के कबड्डी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की पुरुष टीम ने विजेता और महिला टीम ने उपविजेता का खिताब किया अर्जित
मध्य प्रदेश की कबड्डी टीम में अनूपपुर जिले के प्रतिभागी रहे शामिल, बढ़ाया गौरव

अनूपपुर 29 दिसंबर 2025/ आन्ध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित राष्ट्रीय पेसा महोत्सव मे सांस्कृतिक व विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें देशभर के पेसा राज्यों द्वारा सहभागिता निभाई गई।
महोत्सव में पारंपरिक सामग्री एवं व्यंजन के स्टॉल के साथ ही विविध खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसके तहत राष्ट्रीय पेसा महोत्सव में पुरुष एवं महिला वर्ग कीकबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें मध्य प्रदेश की टीम में अनूपपुर जिले के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेते हुए खिताब मध्य प्रदेश के नाम अर्जित किया पेसा जिला समन्वयक राजेश सिंह व खेल एवं युवक कल्याण विभाग के ब्लॉक समन्वयक कोतमा में श्री मिथिलेश सिंह नेताम के नेतृत्व में पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में जिले के पुष्पराजगढ़ के बसंत कुमार सिंह, विक्रम सिंह, त्रिवेंद्र कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह,गोपाल सिंह तथा महिला टीम में जिले से पार्वती सिंह, सुषमारानी, चित्रा कोल, मोनू सिंह धुर्वे शामिल रहे।
राष्ट्रीय पेसा महोत्सव के कबड्डी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के पुरुष वर्ग की टीम ने विजेता का खिताब अर्जित किया इसी तरह महिला वर्ग की टीम ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।
मध्य प्रदेश की पुरुष एवं महिला टीम द्वारा अर्जित उपलब्धि से पेसा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की संभावनाओं और सशक्तिकरण को भी प्रदर्शित किया है।



