Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • विकास पखवाड़े के तहत विकासखंड स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विकास पखवाड़े के तहत विकासखंड स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ग्राम विकास पखवाड़े के तहत विकासखंड स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजनअनूपपुर 20 जनवरी 2026/ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम विकास पखवाड़े के तहत विकासखंड स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान कार्यक्रम का आयोजन शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ में किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम ने कहा कि विकसित भारत की नीव ग्रामों के विकास पर रखी गई है। ग्रामों के विकास से ही देश का विकास संभव है। ग्रामीण समाज के लोगों का जीवन सुखी होगा तभी हम विकसित भारत की कल्पना कर सकते हैं। इसके लिए हमें जन जागरूकता अभियान चलाकर शासन द्वारा चलाई जा रही अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ना होगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री नर्मदा सिंह ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम ग्रामों के विकास के लिए सामूहिक प्रयास कर ग्रामों को सशक्त और मजबूत बनाएंगे। इसके लिए हमें जन जागरूकता अभियान चलाना होगा। कार्यक्रम को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के प्रोफेसर डॉ. कुंज बिहारी मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री रमेश तिवारी, श्री बब्बू चंद्रवंशी, समाजसेवी श्री नरेश मिश्रा, सीएमसीएलडीपी विद्यार्थी, नवांकुर संस्था प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top