Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • विशेष निःशुल्क जन्मजात हृदय रोग (CHD) जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन 28 जनवरी को

विशेष निःशुल्क जन्मजात हृदय रोग (CHD) जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन 28 जनवरी को

विशेष निःशुल्क जन्मजात हृदय रोग (CHD) जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन 28 जनवरी को

अनूपपुर 20 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) अंतर्गत सहयोगी संस्था नारायणा हृदयालय लिमिटेड, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में जिला चिकित्‍सालय अनूपपुर के नए भवन के कमरा क्रमांक-9 में 28 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से विशेष निःशुल्क जन्मजात हृदय रोग (CHD) जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्‍ताशय की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी ने बताया है कि यह शिविर विशेष रूप से उन 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित किया जाएगा, जो जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित हैं तथा अब तक उपचार से वंचित रहे हैं। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच उपरांत पात्र बच्चों को मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क उपचार/सर्जरी हेतु चयनित किया जाएगा।

शिविर का लाभ उठाने हेतु बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, बच्चे एवं माता-पिता का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी, राशन कार्ड की प्रति, निवास प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो (03 प्रति), RBSK रेफरल कार्ड, 28 जनवरी 2026 को जारी जिला चिकित्सालय की OPD पर्ची सहित पूर्व जांच एवं उपचार से संबंधित उपलब्ध दस्तावेज होना चाहिए।

jankalam

jankalam

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top