Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • शासकीय स्वरोजगार योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को दिलाएं लाभ-कलेक्टर

शासकीय स्वरोजगार योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को दिलाएं लाभ-कलेक्टर

शासकीय स्वरोजगार योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को दिलाएं लाभ-कलेक्टर

जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक हुई आयोजित

जनकलम संपादक विकास कुमार की रिपोर्ट

अनूपपुर 19 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में गुरूवार को जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें इस वित्तीय वर्ष के लिए प्राप्त लक्ष्य, संबंधित एजेंसियों द्वारा बैंकों को प्रेषित प्रकरण और उनमें स्वीकृति तथा हितग्राहियों को वितरण की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी हितग्राहीमूलक ऋण योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाने तथा सभी योजनाओं में विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लक्ष्य अनुरूप शत् प्रतिशत् लोगों को लाभान्वित करने तथा सभी योजनाओं की सीडी रेशियो बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक (डूडा), सहायक संचालक मत्स्योद्योग विभाग, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग, सहायक संचालक उद्यानिकी, सहायक संचालक कृषि विभाग सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, विश्वकर्मा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुद्रा योजना, मत्स्य संपदा योजना, स्वनिधि योजना एवं अन्य हितग्राहीमूलक ऋण योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों के लंबित आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने को कहा। कलेक्टर ने पीएमएफएमई के तहत कोल्ड स्टोरेज यूनिट, ऑयल एक्सटैªक्शन यूनिट, मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट के संबंध में तथा किसान क्रेडिट कार्ड की स्थिति, आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत वित्तीय सेवाओं की पहुँच बढ़ाने के लिए जिले में शिविरों का आयोजन किया जाए तथा शिविरों में जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए। साथ ही शिविर का लाभ उठाने हेतु नागरिकों को प्रेरित करने के लिए शासकीय अमले की ड्यूटी लगाई जाए।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top