संकल्प से समाधान अभियान के तहत जिले में अब तक कुल 17177 आवेदन प्राप्त
अनूपपुर 3 फरवरी 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुँचाने प्रदेश में ‘‘संकल्प से समाधान’’ अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है।
अभियान चार चरणों में संचालित किया जा रहा है। प्रथम चरण 12 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त करने हेतु निर्धारित है। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत एवं नगरीय वार्ड स्तर पर समितियों का गठन कर शिविरों एवं घर-घर संपर्क के माध्यम से आवेदन एकत्र किए जा रहे हैं। समस्त प्रक्रिया सी.एम. हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से संपादित की जा रही है।
अभियान के तहत अब तक जिले में कुल 17177 आवेदन दर्ज किए जा चुके हैं। जिले में कुल प्राप्त आवेदनों में से विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ के 10334 आवेदन, विकासखण्ड कोतमा के 2556 आवेदन, विकासखण्ड जैतहरी के 3223 आवेदन तथा विकासखण्ड अनूपपुर के 1064 आवेदन शामिल हैं।



