Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • संकल्प से समाधान अभियान 31 मार्च तक किया जाएगा संचालित

संकल्प से समाधान अभियान 31 मार्च तक किया जाएगा संचालित

संकल्प से समाधान अभियान 31 मार्च तक किया जाएगा संचालित

अनूपपुर 14 जनवरी 2026/ सुशासन और विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य को साकार करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में संकल्प से समाधान अभियान 12 जनवरी (राष्ट्रीय युवा दिवस) से प्रारंभ हो गया है। यह अभियान 31 मार्च तक पूरे प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चार चरणों में संचालित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार एवं राज्य शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं तथा सेवाओं को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना है।

संकल्प से समाधान अभियान के प्रथम चरण (12 जनवरी से 15 फरवरी) में ग्राम पंचायत/नगरीय वार्ड स्तर पर समितियां गठित कर घर-घर जाकर या शिविरों के माध्यम से आवेदन/शिकायतें एकत्र की जाएंगी। ये आवेदन CM हेल्पलाइन पोर्टल (cmhelpline.mp.gov.in) पर दर्ज किए जाएंगे। संकल्प से समाधान अभियान के प्रथम चरण हेतु कलेक्‍टर श्री हर्षल पंचोली ने ब्‍लॉक स्‍तर पर समस्‍त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व) एवं समस्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को तथा नगरीय क्षेत्र स्‍तर पर मुख्‍य नगरपालिका अधिकारियों को आवश्‍यक दायित्‍व सौंपे हैं।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top