समर्थन मूल्य पर 9 लाख 22 हजार 373 क्विंटल धान की हुई खरीदी
अनूपपुर 8 जनवरी 2026/ किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने के लिए प्रदेश शासन की उपार्जन नीति के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अनूपपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 01 दिसम्बर 2025 से की जा रही है, जो 20 जनवरी 2026 तक चलेगी। चालू सीजन में जिले में अब तक 17 हजार 583 किसानों से 9 लाख 22 हजार 373 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। पंजीकृत किसानों से सामान्य औसत किस्म का धान 2369 रुपए तथा ग्रेड ए का धान 2389 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए 22 हजार 44 किसानों द्वारा अपना पंजीयन किया गया है। इसमें से 19 हजार 947 किसानों द्वारा धान विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग की जा चुकी है।



