सुशासन सप्ताह कार्यशाला 23 दिसम्बर को
कार्यशाला हेतु कलेक्टर ने अधिकारियों की लगाई ड्यूटी
अनूपपुर 22 दिसम्बर 2025/ मंगलवार 23 दिसंबर को जिला पंचायत सभागार अनूपपुर में प्रातः 11ः00 बजे से सुशासन सप्ताह कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला के सफल आयोजन एवं क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी को नोडल अधिकारी तथा लोक सेवा प्रबंधन विभाग की जिला प्रबंधक श्रीमती सोनू सिंह राजपूत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही उन्होंने कार्यशाला हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्पादन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।


