Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • स्वीकृत निर्माण कार्यों की गुणवत्तायुक्त पूर्णता सुनिश्चित की जाए- सीईओ जिला पंचायत

स्वीकृत निर्माण कार्यों की गुणवत्तायुक्त पूर्णता सुनिश्चित की जाए- सीईओ जिला पंचायत

स्वीकृत निर्माण कार्यों की गुणवत्तायुक्त पूर्णता सुनिश्चित की जाए- सीईओ जिला पंचायत

पीएम जनमन तथा आवास प्लस हितग्राहियों को प्रोत्साहित कर आवास निर्माण की पूर्णता कराई जाए सुनिश्चित- सीईओ जिला पंचायत

ग्रामीण विकास कार्यों की जिला पंचायत सीईओ ने की विस्तृत समीक्षा

अनूपपुर 27 दिसंबर 2025/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा तथा अधो संरचना मद के अंतर्गत संचालित कार्यों की गुणवत्तायुक्त पूर्णता सुनिश्चित की जाए, साप्ताहिक कलस्टर स्तरीय बैठक में कार्यवार विस्तृत समीक्षा कर ग्राम पंचायतो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाए।
निर्देशों के बाद भी प्रगति नहीं पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अघिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उक्ताशय के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के के सोनी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री, आजीविका मिशन के डीपीएम, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारीगण, जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, उप यंत्री, सहित विकासखंड स्तरीय अमला उपस्थित था।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवंटित बजट का सदुपयोग समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा योजनाओं से संबंधित डाटा फीडिंग की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने आजीविका मिशन के विकासखंड प्रबंधको को कृषि सखियों के साथ समन्वय कर एक बगिया मां के नाम पौधारोपण,फेंसिंग कार्यों की पूर्णता के निर्देश दिए उन्होंने आधार अपडेशन की कार्रवाई को भी पूर्ण करने को कहा है।
बैठक में मनरेगा अंतर्गत संचालित कार्यों, जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों, खेत तालाब, डकवेल रिचार्ज, अतिरिक्त चार्ज के कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों की पूर्णता के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि कार्यों में आ रही समस्याओं का चिन्हांकन कर निराकरण सुनिश्चित किया जाए क्लस्टर बैठक में हितग्राहीवार व कार्यवार विस्तृत समीक्षा सुनिश्चित कर लंबित कार्यों की पूर्णता पर बल दिया जाए एवं कार्यों का भुगतान भी समय पर सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने जल संरक्षण, संवर्धन के लिए जल संरचनाओ मे कड़ी शटर लगाए जाने के कार्यों की पूर्णता के निर्देश दिए उन्होंने जिले में संचालित गौशालाओं को व्यवस्थित संचालित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री पोषण मिशन के तहत किचन सामग्री के लिए प्राप्त राशि से गुणवत्ता युक्त सामग्री क्रय करने तथा आवश्यक जानकारी गूगल सीट में अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों के प्राचार्य एवं जन शिक्षक इस कार्य की मॉनिटरिंग करें उन्होंने मध्यान भोजन कार्यक्रम से जुड़े स्व सहायता समूहों को आजीविका मिशन मे पंजीकृत कराए जाने के कार्यवाई के लिए भी बीआरसी को आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधकों से समन्वय कर कार्य की पूर्णता के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के अंतर्गत जनमन तथा आवास प्लस योजनाओं के अपूर्ण आवासो के पूर्णता की समीक्षा करते हुए जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपूर्ण जनमन आवास के पूर्णता के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि कलस्टर स्तर पर समीक्षा कर हितग्राही यो को आवास निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जाए, हितग्राहियों को अगर कहीं कोई समस्या है तो उसका निराकरण भी सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता साथी चिन्हांकन के निर्देश जिला पंचायत सीईओ के द्वारा दिए गए उन्होंने कहा कि स्वच्छता साथी चिन्हांकन, प्रशिक्षण देकर स्वच्छता साथियों को कलस्टर स्तर पर नियुक्त किया जाए।
स्वच्छता साथी स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत क्लस्टर की ग्राम पंचायत के सामुदायिक स्वच्छता परिसर सहित स्कूल तथा अन्य संस्थाओं व निजी घरों में भी निर्धारित शुल्क पर स्वच्छता से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराकर आय अर्जित कर सके उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वच्छता परिसरों सहित प्रत्येक ग्राम पंचायत से स्वच्छता कार्य के लिए मांग पत्र प्राप्त कर लिया जाए तथा प्रशिक्षण उपरांत स्वच्छता साथी स्वच्छता संबंधित कार्यों को प्रारंभ कर सकें।
बैठक में पांचवा तथा 15वां वित्त के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गई तथा कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top